राखियों से पटा आसनसोल बाजार, मोदी राखी की धूम, लोग जमकर कर रहे हैं खरीदारी






आसनसोल : राखी के त्यौहार में अब केवल 1 दिन शेष रह गया है। राखी के त्योहार पर आसनसोल बाजार पूरी तरीके से सज गए हैं। एक से एक डिजाइनर राखियां बाजार में आ गई हैं। हर साल राखी में नए नए पैटर्न की तलाश होती है।लिहाजा इस बार आसनसोल बाजार में मोदी राखी की धूम मची हुई है। मोदी जी युवाओं और महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं। उनके लोकप्रियता को भुनाते हुए कंपनियों ने मोदी की छवि के साथ राखी बनाया है। जिसके चारों तरफ गेरुआ रंग के रिबन से सजाया गया है। अब राखी की शक्ल में वह लोगों की कलाइयों पर सजेगा। लोग इस राखी को काफी पसंद कर रहे हैं और खरीदारी भी कर रहे हैं। पीएम मोदी राखी के अलावा विभिन्न डिजाइनों के मोतिया रुद्राक्ष एवं कई अन्य डिजाइनओं की राखियां भी बाजार में बिक रही हैं।दुकानदार भी कोरोना के कारण दो साल के सन्नाटे के बाद इस साल मोदी राखी के जरिए बाजार और त्योहार दोनों में आर्थिक स्थिति बेहतर होने की आश लगाए बैठे है। एक दुकानदार ने बताया कि उन्हें केवल मोदी राखी ही मिली ममता राखी बाजार में कहीं नहीं दिख रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त