Slide 1 Slide 2 Slide 3

तृणमूल व भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मनाया राखी उत्सव





आसनसोल : वैसे तो रक्षाबंधन भाई बहन का त्यौहार है। भारतवर्ष में इस त्योहार को युगो युगो से मनाया जाता है। लेकिन बंगाल में रक्षाबंधन का एक अपना अलग महत्व है।1905 में कविगुरु रविंद्र नाथ टैगोर के आग्रह पर राखी के धागा ने एक ऐसा आंदोलन उत्पन्न कर दिया। जिसने बंगाल का विभाजन होने से रोक दिया। तबसे बंगाल में रक्षाबंधन राजनीतिक हलकों में भी महत्वपूर्ण हो गई। राजनीतिक पार्टियों के द्वारा भी रक्षाबंधन मनाया जाने लगा। इस परंपरा को आज भी देखने को मिल रहा है। इस परंपरा को कायम रखते हुए शुक्रवार को पूरे शिल्पांचल में विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा राखी उत्सव मनाया गया।एक तरफ जहां 29 नंबर वार्ड आसनसोल रेलपार सफी मोड स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय में तृणमूल महिला संगठन द्वारा राखी उत्सव का पालन किया गया। आने जाने वाले राहगीरों एवं पुलिस कर्मियों को राखी पहनाकर राखी उत्सव पालन किया गिया। इस मौके पर पार्षद फंसाबी आलिया, पार्षद गोप राय, स्थानीय तृणमूल नेता राजा गुप्ता के अलावा में कई तृणमूल नेत्री और महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं। वहीं दूसरी ओर आसनसोल जीटी रोड स्थित प्रदेश सचिव बी शिव दासन दासु के कार्यालय में भी राखी उत्सव मनाया गया यहां तृणमूल कांग्रेस के महिला कार्यकर्ताओं ने दासू को राखी बांधी इस मौके पर शिव दासन दासु ने कहा कि आज हमारे तृणमूल कांग्रेस के महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा राखी उत्सव पालन किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा भी शुक्रवार को राखी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आसनसोल जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एकत्रित हुई। भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को राखी बांधी। इस मौके पर सीमा सिन्हा, शंकर चौधरी, बिगु ठाकुर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर सीमा सिन्हा ने कहा कि हर वर्ष हमलोग राखी उत्सव मनाते हैं। हम लोग भाजपा को एक परिवार के जैसा मानते हैं।हम लोग एक दूसरे के परिवार के सदस्य हैं।इसलिए आज हम लोग यहां बाजार कार्यालय में एकत्रित होकर राखी उत्सव मना रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त