आसनसोल मंडल की पहली डीआरयूसीसी बैठक संपन्न




आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की 01.01.2022 से 31.12.2023 की अवधि के लिए गठित मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की पहली बैठक आज, 29 अगस्त, 2022 (सोमवार) को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल में आयोजित की गई। श्री शांतनु चक्रवर्ती, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं सचिव, डीआरयूसीसी, आसनसोल ने सदस्यों का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने हाल के दिनों में आसनसोल मंडल में उपलब्ध कराई गई विभिन्न यात्री सुख-सुविधा की मदों, नई ट्रेनों के शुभारंभ, स्टेशनों के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण आदि सहित मंडल की उपलब्धियों की जानकारी दी।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक और अध्यक्ष, डीआरयूसीसी, आसनसोल ने कहा कि रेलवे और डीआरयूसीसी यात्री सुख-सुविधाओं और रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए साझा उद्देश्य से काम करते हैं। उन्होंने सदस्यों का स्वागत किया और रेलवे की बेहतरी के लिए सभी वर्गों के यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं के हित के लिए सुझावों के साथ आगे आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने डीआरयूसीसी को यात्रियों के लिए रेलवे का इंटरफेस बताया।

इस समिति के दस (10) सदस्य, जिनमें श्री हरीश प्रसाद साह, श्री क्षितिज कुमार, श्री अनूप कुमार सिन्हा, श्री दिग्विजय बाघमार, डॉ जसबीर सिंह, श्री दिनेश कुमार, श्री अभिषेक दोकानिया, श्री मिर्जा सौकत अली, श्री प्रशांत सोलंकी एवं श्री शशिकांत पाण्डेय शामिल हैं, बैठक में उपस्थित थे।

श्री दिनेश कुमार जेडआरयूसीसी (जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) के लिए चुने गए। सभी सदस्यों ने आसनसोल मंडल की गतिविधियों पर प्रसन्नता एवं संतोष व्यक्त किया। सदस्यों ने कुछ सुझाव भी दिए, जिनका स्वागत किया गया और उन्हें नोट किया गया।

श्री एम.के.मीना/अपर मंडल रेल प्रबंधक-1 ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्री बी.के.त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 सहित आसनसोल मंडल के सभी शाखा अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात