रानीगंज-सोमवार की रात को रानीगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लगभग 17 गाड़ी अवैध फायर ब्रिक्स बरामद की. अनुमानित तौर पर जिसकी कीमत बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही हैं.लाखों रुपए के फायर ब्रिक्स को रानीगंज के बर्न स्टैंडर्ड कंपनी से चुरा कर मंगलपुर के पार्किंग के पास एकत्रित कर रखा गया था. पुलिस ने यह अनुमान लगाया हैं कि इन फायर ब्रिक्स को चुराकर बाहर भेजने की योजना थी. इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं. दूसरी ओर पुलिस के तत्पर कार्रवाई को लेकर रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता ने सराहना की.साथ ही उन्होंने कहा कि बन्द पड़े बर्न कंपनी चोरी के मामले में उन्होंने बार-बार पुलिस से शिकायत की है लेकिन उसका कोई हल नहीं निकल पाया. उन्होंने इस बात का दावा किया कि अगर रेल प्रशासन और राज्य सरकार पहले ही बर्न्स फैक्ट्री में होती चोरी की घटनाओं का हल निकालती तो शायद अब तक इन घटनाओं को रोका जा सकता था.

0 टिप्पणियाँ