Slide 1 Slide 2 Slide 3

भाजपा विधायिका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री मलय घटक और पार्षद अशोक रुद्र पर भी ईडी और सीबीआई से जांच करने मांग की




आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार को इवनिंग लॉज स्थित अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक और पार्षद और शिक्षक नेता अशोक रूद्र पर भी ईडी और सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि मंत्री मलय घटक और इनके जैसे कई ऐसे उच्च नेतृत्व देने वाले नेता हैं। जो भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबे हुए हैं। इन लोगों के ऊपर भी ईडी और सीबीआई को जांच करनी चाहिए।ईडी ने मलय घटक को 5 बार बुलाया। लेकिन केवल वे एक बार गए। वही अनुवर्त मंडल को 9 बार सीबीआई ने बुलाया। लेकिन वे बार-बार बहाने बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति घोटाले में अशोक रूद्र ने एजेंट का कार्य किया है। उनके पास जो खबर आ रही है और जो ऑडियो वायरल हुआ है। उसमें तृणमूल समर्थक एक शिक्षिका का आरोप है कि उनको घर के पास स्थानांतरण करने के लिए डेढ़ लाख रुपया देना पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद भी स्थांनातरण नहीं हुआ। यह लोग केवल नियुक्ति में ही नहीं बल्कि स्थानांतरण में पीएचडी करवाने में पदोन्नति करने में भी पैसा का लेनदेन हुआ है। यदि ईडी और सीबीआई जांच कर दे, तो ये लोग भी सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा विभाग में ही नहीं बल्कि यह ईएसआई अस्पताल में 870 लोगों की भर्ती हुई है। इसमें से ज्यादातर नौकरी पश्चिम बर्दवान जिला के युवाओं को मिली है। सूत्रों के अनुसार इस में भी बड़े पैमाने पर पैसे का लेनदेन हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त