बदहाल सड़क के कारण गई एक युवक की जान गुस्साये लोगों ने कुआँ मोड़ पास किया सड़क जाम



जामुड़िया-आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 5 एवं 6 स्थित जामुड़िया से रानीगंज एवं चाँदा जाने वाले मुख्य सड़क की स्थिति बदहाल होने के कारण गई 24 वर्षीय एक युवक की जान. यह घटना वार्ड संख्या चार जामुड़िया बाज़ार काली मंदिर अंचल निवासी मोहम्मद कलीम के साथ हुई. वह जामुड़िया अपने घर से बाईक पर सवार आसनसोल में अपने किसी परिजन के मृत्यु की खबर पाकर मिट्टी देने के लिए जा रहा था. इसी दौरान जामुड़िया से चाँदा की और जा रहे एक डम्पर कुआँ मोड़ के समीप उस डम्फर की चपेट में आने से मौहम्मद कलीम की घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना के पश्चात गुस्साये लोगों ने कुआँ मोड़ के पास सड़क अवरोध कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जामुड़िया थाना की पुलिस, एसीपी ट्रफिक, सीआई घटना स्थल पर पहुँचे. सड़क अवरोधकारियों ने कहा इस तरह की घटना का मुख्य कारण सड़क की बदहाली है.लोगो का कहना है कि पहले सड़क इस तरह से नहीं थी. समय समय पर सड़क की मरम्मत हुआ करता था, लेकिन अभी जब भी इस सड़क का मरम्मत होती है जगह जगह थोड़ा थोड़ा तारकोल देकर मरम्मत कर खाना पूर्ति कर दिया जाता है .जिसके कारण सड़क फिर से तुरंत खराब हो जाती है.जबकि अभी तो यहाँ पर टीएमसी की सरकार में उनके ही संसद ,विधायक, मेयर ,अड्डा चेयरमैन ओर पार्षद भी है, लेकिन फिर भी सड़के बदहाल का रोना पड़ रहा है, अगर अच्छी तरह से सड़क का निर्माण करवाया जाता तो आज इस तरह की घटना नहीं घटती, ओर इस युवक की जान नहीं जाती. प्रदर्शनकारीयों द्वारा मृतक की मुवावजे एवं सठीक तरीके से रास्ता मरम्मत की मांग करते हुए लगभग तीन घण्टो तक रास्ता अवरोध किया,जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस द्वारा उनकी मांगो को लेकर जामुड़िया थाना में बैठक किये जाने के पश्चात अवरोध समाप्त हुई.दूसरी एयर डम्फर को पुलिस अपने कब्जे में कर थाना ले गये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता