Slide 1 Slide 2 Slide 3

डाक विभाग के निजीकरण करने की साजिश के खिलाफ एआईपीई यूनियन ने किया हड़ताल, आसनसोल मंडल में नहीं दिखा असर



आसनसोल : डाक विभाग का निजीकरण करने और 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी की आह्वान पर आसनसोल मंडल के कर्मचारियों ने सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल की। लेकिन आसनसोल मंडल में हड़ताल का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। डाक विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अन्य विभागों की तरह डाक विभाग का भी निजीकरण करने में लगी है।उन्होंने चेतावनी दी कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नाम से प्राइवेट सिस्टम शुरू किया था। अब सरकार डाकघर की सभी छोटी बचत योजनाओं को इसी प्राइवेट बैंक को सौंपने जा रही है। अगर डाक विभाग को प्राइवेट पोस्ट बैंक को सौंपा गया, तो इसका भरपूर विरोध किया जाएगा। हालांकि हड़ताल का कुछ खास असर नहीं हुआ। क्योंकि अन्य दो यूनियन जो हड़ताल में शामिल नहीं थे। उनके सदस्यों ने परिसेवा दी। जिसके कारण डाक सेवाएं प्रभावित नहीं हुई। हड़ताल कर रहे यूनियन के एक पदाधिकारी के हुसैन ने बताया कि वे लोग डाक विभाग को निजीकरण करने के खिलाफ 1 दिन का हड़ताल कर रहे हैं। आसनसोल मंडल में तीन मुख्यालय है। सभी मुख्यालयों पर शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे यूनियन के जो सदस्य हैं। वे अपनी परिसेवा दे रहे हैं। हम लोग उनको किसी प्रकार से बाधित नहीं कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त