राज्य सरकार के लोक सांस्कृतिक विभाग ने किया तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन




आसनसोल : स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के तथ्य और संस्कृति विभाग के द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में कर्मशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को संस्कृतिक विभाग ने बीएनआर स्थित रविंद्र भवन में तीन दिवसीय आयोजन किया है। जिसमें पश्चिम बर्दवान जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए बाउल एवं लोक संस्कृति के गायकों ने भाग लिया। इस मौके पर एडीडीए के चेयरमैन तापस बनर्जी अतिरिक्त जिला शासक एवं तथ्य और संस्कृतिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार के लोक संस्कृतिक विभाग के द्वारा स्थानीय लोक संस्कृतिक गायकों को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस दौरान राज्य सरकार के द्वारा जनकल्याण को लेकर जो परियोजनाएं चलाई जा रही है। इन परियोजनाओं को संगीत के माध्यम से यह लोक गायक, बाउल गायक आम लोगों तक पहुंचाएंगे।इस उद्देश्य से ही इस कर्मशाला का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बाउल गायकों के द्वारा बाउल गान प्रस्तुत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त