रांनीगंज-डाक कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन एनएफपीई ने डाक विभाग के निजीकरण की योजना के खिलाफ बुधवार को देशव्यापी डाक हड़ताल का आह्वान किया था. इस डाक हड़ताल के समर्थन में रानीगंज प्रधान डाकघर में डाक कर्मचारियों की एक बड़ी सभा आयोजित की गयी. इस हड़ताल के समर्थन में काफी संख्या में बचत एजेंट एवं डाक कर्मी सभा में शामिल हुए.
डाक कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेता शांतनु मुखर्जी एवं अनिल झा ने भी संबोधित किया.इस अवसर पर डाक कर्मचारी संघ के रानीगंज अंचल के नेता परिमल मंडल, विश्वनाथ मंडल, विजय शंकर साहू, दिलीप ओरंग, आशीष राय समेत कई डाक कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे.
राम कृष्ण चटर्जी ने कम बचत एजेंटों की ओर से वक्तव्य दिए. सभा में रिक्त पदों को भरने, सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना शुरू करने की मांग भी उठाई गई.उन्होंने केंद्र सरकार को डाक विभाग के निजीकरण के रास्ते से नहीं हटने पर बड़े आंदोलन करने की चेतावनी भी दी . इस हड़ताल में रानीगंज प्रधान डाकघर सहित अधिकांश उप डाकघर जैसे खारसुली बाजार, बल्लभपुर, सियारसोल राजबाड़ी, हरिपुर, तपसी, अंडाल और कई अन्य डाकघर पूरी तरह से बंद रहे.


0 टिप्पणियाँ