इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के जमीन को लेकर उद्योगपति एवं व्यवसायियों ने किया परिदर्शन



रानीगंज- पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में औद्योगीकरण के लिए लगातार तत्पर है एवं इसी के तहत जगह- जगह राज्य सरकार द्वारा इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की कवायद जोरों पर है. इसी क्रम में सोमवार को रानीगंज प्रखंड अंतर्गत सरकार द्वारा अधिगृहित जीराडांगा इलाका में 55 एकड़ जमीन को इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने की योजना को लेकर पश्चिम बर्दवान डीआईसी विभाग ने रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के व्यवसाई एवं उद्योगपतियों को लेकर उक्त जमीन का परिदर्शन किया .इस परिदर्शन में पश्चिम बर्दवान के डीआईसी के महाप्रबंधक सुभाष चंद्र विश्वास,पश्चिम बर्दवान के आईडीओ डीआईसी सनीउर रहमान, रानीगंज ब्लॉक के आईडीओ रिंटु कर्मकार,सर्वेयर पवित्र मुखर्जी, चंद्रकांत घोषाल, रेवेन्यू इंस्पेक्टर रांनीगंज बीएलआरओ, रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया, चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान, जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव अजय खेतान, उद्योगपति विनय मेहता, बंटी चौधरी, मनीष डालमिया, संतोष टांटिया , विनय भुवालका एवं अन्य लोगों कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस परिदर्शन के दौरान जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व सचिव अजय खेतान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा यह कदम प्रशंसनीय है कि कोई लैंड डेवलपर्स अगर इस जमीन को लेकर औद्योगिक पार्क के रूप में डेवलप करना चाहे तो वह कर सकता है. परंतु कम से कम 5 लोगों को 5 एकड़ करके जमीन देनी होगी . इस अंचल के औद्योगिकरण के क्षेत्र में काफी लाभदायक होगी, परंतु इस अंचल के अनुपात में यहां के इस जमीन के दाम काफी अधिक है .इस पर सरकार को सोचने की आवश्यकता है. वही रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा कि सरकार द्वारा यह कार्य प्रशंसनीय है ,एवं इस अंचल के छोटे-छोटे उद्यमी यहां अपना उद्योग लगा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस जमीन का दाम सरकार ने 28 लाख रुपया प्रति बीघा रखा है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात