Slide 1 Slide 2 Slide 3

मिनी बस के धक्के से युवक की मौत, चालक के गिरफ्तारी की मांग व मुआवजे को लेकर परिजनों का जीटी रोड जाम




आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित संत पैट्रिक स्कूल के सामने गौरांडी से आसनसोल सिटी बस स्टैंड जा रही एक मिनी बस ने खड़ी बाइक पर सवार रेलपार जहांगीर मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय हॉकर मोहम्मद सलाउद्दीन को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहायता से घायल युवक को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक इसकी खबर मृत युवक के साथी अरबाज हासीम ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों और अपने साथियों को दी। खबर सुनकर काफी तादाद में जहांगीर मुहल्ला के निवासी और मृतक के परिजन आसनसोल सिटी बस स्टैंड पहुंचे और चालक को गिरफ्तार करने एवं मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर सिटी बस स्टैंड के समीप जीटी रोड को जाम कर दिया। इसके बाद आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को यह आश्वासन दिया कि शाम तक वे चालक और बस मालिक को बुलाकर उनको उचित मुआवजा दिलवाएंगे। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने मिनी बस चालक के खिलाफ आसनसोल दक्षिण थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई। घटना के संबंध में मृतक के साथ जा रहे उनके साथी अरबाज हासीम ने बताया कि वे लोग रोज की तरह आज भी सुबह 5 बजे अपने काम पर जा रहे थे। इसी क्रम में सलाउद्दीन अपनी बाइक को संत पैट्रिक स्कूल के सामने खड़ी कर दी। मैं गाड़ी से उतर गए। इतने में एक मिनी बस खड़ी बाइक पर बैठे सलाउद्दीन को धक्का मारकर भागने लगी। अरबाज हासीम ने कहा कि मैंने मिनी बस को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। लेकिन दो बसों के बीच में आने के कारण से घबरा गए। मिनी बस चालक फरार होने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि बस गौरांडी रूट की थी। जिसके कारण में चालक को पहचान नहीं पाया। इधर घटना की सूचना पाकर 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद सैयद मोहम्मद मुस्तफा भी आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपनी निगरानी में युवक की पोस्टमार्टम करवाई। उन्होंने मृतक के परिजनों को यह आश्वासन दिया कि वे उन लोगों को उचित मुआवजा दिलाने में मदद करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त