आसनसोल : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल स्थित नवीन सभाकक्ष में आज(01.08.2022) एक "ऑन डेट भुगतान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री परमानंद शर्मा/मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल मंडल ने इस कार्यक्रम में उपस्थित 25 सेवानिवृत्त अधिकारी /कर्मचारी /मृत कर्मचारी की विधवा (इसमें से 20 सामान्य सेवानिवृत्त के मामले थे) को सेटलमेंट बकाया, पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश), सेटलमेंट विवरण और "सेवानिवृत्त कर्मचारी उदार स्वास्थ्य योजना" (आर ई एल एच एस) कार्ड प्रदान किया। इस कार्यक्रम में जुलाई,2022 में सेवानिवृत्त होने वाले व्यक्तियों के बीच सेवांत लाभ के रूप में कुल रुपए 10,03,59,518/- की राशि वितरित की गई।
इस कार्यक्रम में श्री एम.के. मीना/अपर मंडल रेल प्रबंधक-1, श्री बी.के. त्रिपाठी/अपर मंडल रेल प्रबंधक-2, मंडल रेल अस्पताल/आसनसोल के डॉ. रजनी सिन्हा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ