अनुव्रत के बॉडीगार्ड सहगल हुसैन की जमानत याचिका खारिज, 8 अगस्त को अगली सुनवाई



आसनसोल : बीरभूम जिला के बाहुबली नेता सह तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन को आसनसोल सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया।लेकिन आज भी जज ने सहगल हुसैन का जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत में 18 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है लेकिन अगली सुनवाई 8 अगस्त को होगी। क्योंकि 60 दिनों के भीतर सीबीआई को आरोप पत्र जमा करना है। जो 8 अगस्त को पूरा होगी। लेकिन आज 57 दिन बीत चुके हैं। अभी तक सीबीआई के तरफ से कोई आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। सीबीआई का कहना है कि अभी भी बहुत जांच बाकी है। गौरतलब है कि सीबीआई ने सहगल हुसैन को पशु तस्करी मामले में 9 जून को गिरफ्तार किया था। सीबीआई को सहगलल हुसैन के पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। सीबीआई अभी इस मामले को जांच कर रही है। पिछले 22 जुलाई को सहगल हुसैन को कोर्ट में पेश किया गया था। लेकिन कोर्ट में सीबीआई के कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने उस दिन भी सहगल हुसैन का जमानत याचिका खारिज कर दी और 14 दिनों के रिमांड पर भेजा था। आज 14 दिन का रिमांड पूरा होने पर पेश किया गया था।सहगल हुसैन के वकील ने बताया कि सहगल हुसैन का सीबीआई और न्यायिक हिरासत में गए हुए 57 दिन हो गया है। लेकिन अभी तक सीबीआई ने उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं की है ना ही 14 दिन के रिमांड मिलने पर कोई नया सीजर लिस्ट जमा किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर