Slide 1 Slide 2 Slide 3

चिरेका में हर्ष और उल्लास के साथ मना 75 वां स्वतंत्रता दिवस

आज़ादी का अमृत महोत्सव को समर्पित आकर्षक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन






चित्तरंजन-(राहुल तिवारी की रिपोर्ट)

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह ओवल मैदान प्रांगण में श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक/चिरेका के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया. चिरेका सांस्कृतिक संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रीय गान गाये.इस कर्यक्र्म में श्रीमती नमिता कश्यप, अध्यक्षा, चिरेका महिला कल्याण संगठन सहित संगठन की सदस्याएं, अधिकारी, स्टाफ काउंसिल के सदस्य, पर्यवेक्षक,कर्मचारी और उनके परिवार के सद्स्यगण उपस्थित थे. महाप्रबंधक महोदय ने आर.पी.एफ, नागरिक सुरक्षा, सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और चिरेका भारत स्काउट एवं गाइडके स्वयंसेवकों द्वाराप्रस्तुत आकर्षक परेड का निरीक्षण किया. आज़ादी का अमृत महोत्सव के सम्मान में विशेष आकर्षक कार्यक्रमों भी आयोजित की गयी ,जिसे उपस्थित सभी ने सहराया. इसके अलावा महाप्रबंधक महोदय एवं अध्यक्षा, चिरेका महिला कल्याण संगठन ने संयुक्त रूप से तिरंगा गुब्बारों का गुच्छ एवं शांति का दूत कबूतर को भी आकाश की ओर हवा में उड़ाया. इस पावन उत्सव के अवसर पर अपने संबोधन में श्री सतीश कुमार कश्यप ने भारत के स्वन्त्रता सेनानियों व अमर शहीदों की महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए उन्हें नमन किया और आजादी का अमृत महोत्सव के विशेष गौरवशाली अवसर की शुभकामनाएं दी. सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक ने चिरेका में ‘हर घर तिरंगा’ पहल के तहत 13 से 15 अगस्त, 2022 मध्य अपने घरों पर अपने राष्ट्र के गौरव ‘तिरंगे’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ सच्ची देशभक्ति का परिचय देते हुए शान से तिरंगा फहराने पर सभी साथी रेलकर्मियों को धन्यवाद दिया. श्री कश्यप ने चिरेका की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की भी चर्चा करते हुए इसके लिए सम्पूर्ण चिरेका परिवार को बधाई दी. 

महाप्रबंधक महोदय ने चिरेका कर्मियों के रेलइंजन उत्पादन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान और प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया साथ ही अपील करते हुए कहा की हम सभी को रेल बोर्ड द्वारा निर्धारित वर्तमान उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के दिशा में पुनः संकल्पित प्रयास करने होंगे.

आगे श्री कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश के चहुमुखी विकास के लिए एवं एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए राष्ट्र सेवा का फर्ज हर हाल में निभाना होगा. सामाजिक समरसता की भावना को आगे बढ़ाना होगा.उपरोक्त सिद्धांतों का अनुपालन कर एक जिम्मेदार नागरिक एवं रेलकर्मी होने का श्रेष्ठ परिचय देने का आग्रह किया. चिरेका के डानकुनी इकाई, शिशु विहार, आशा किरण, मशाला सेंटर, चिरेका महिला कल्याण संगठन की अन्य इकाइयों रेल सुरक्षा बल मैदान में भी राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त