पांडवेश्वर ---: स्वतंत्रता दिवस पर तृणमूल कांग्रेस के पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने नॉग्राम स्तिथ सीपीएम पार्टी कार्यालय में झंडा फहरा कर अंचल वासियों को आश्चर्यचकित कर देश की एकता एवं अखंडता का उदाहरण प्रस्तुत किया. पांडवेश्वर विधानसभा के नवग्राम ग्राम पंचायत के सीपीएम के किसान भवन में तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने यह राष्ट्रीय ध्वज फहराया.मिली जानकारी के अनुसार जब नरेंद्र चक्रवर्ती अपने कार्य से रास्ते मे अपने चार पहिया वाहन से जा रहे थे,इस दौरान रास्ते में माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अचानक माकपा कार्यालय के सामने विधायक की गाड़ी रोक दी और विधायक से कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया ,जिसे श्री चक्रवर्ती ने सहर्ष स्वीकारते हुए झंडोतोलन किया.ऐसे समय जब राज्य की राजनीति अणुव्रत मंडल और पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी।के पश्चात सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस के समीकरण में काफी गरमी है, ऐसे में कोयलांचल क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां काफी अहम हैं. इस संबंध में तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा, ''आज के पावन स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी चीज को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए. मैं इस क्षेत्र का विधायक हूं तो उन्होंने मुझसे उसी के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अनुरोध किया, और में विधायक होने के नाते सीपीआईएम कार्यालय में झंडोत्तोलन किया.उन्होने कहा माकपा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु सरकार द्वारा वर्तमान माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस वक्त तत्कालीन कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष रही थी,वे तब राइटर्स बिल्डिंग घेराव किया था जेल भरो आंदोलन चलाई थी, ममता बनर्जी का केश पकड़कर घसीटा गया। था,लेकिन 2011 में जब तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी तो सीपीएम नेतृत्व और बुद्धदेव भट्टाचार्य को फिश फ्राई खिलाए गये.मा माटी मानुष की सरकार बदला नहीं बदल की राजनीति करती है. वहीं दूसरी ओर माकपा का नवग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान कंचन मुखर्जी ने कहा, '' विधायक नरेंद्र चक्रवर्ती हमारे घर के लोग हैं. इस मामले में कोई राजनीतिक रंग नहीं होना चाहिए. हालांकि भाजपा इसे राजनैतिक रंग देने का प्रयास करते हुए माकपा एवं तृणमूल कांग्रेस का एक सिक्का का दो पहलू मान रही है.

0 टिप्पणियाँ