Slide 1 Slide 2 Slide 3

राज्य में 7 नए जिले, पश्चिम बर्दवान के जिला चेयरमैन यथावत जिला अध्यक्ष बदलना तय, मंत्रिमंडल का विस्तार एवं फेरबदल बुधवार को





आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मंत्रिमंडल में फेरबदल के फैसले के साथ-साथ जिले में भी सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। तृणमूल के कई जिला अध्यक्ष एवं चेयरमैन बदल दिए गए हैं। इस क्रम में पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन पद अभी उज्ज्वल चटर्जी ही रहेंगे परंतु जिला अध्यक्ष में फेरबदल निश्चित है। फिलहाल नए जिला अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही तृणमूल कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। फिलहाल आसनसोल नगर निगम के मेयर और बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधान उपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सूत्रों की माने तो तृणमूल जिलाध्यक्ष के पद पर वी शिव दासन दासु का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इसके अलावा और दो तीन नामों पर चर्चा है जिसमें अभिजीत घटक, हरेराम सिंह एवं रुपेश यादव शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज में 7 नए जिले बनाने की घोषणा की है। ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को नए जिले बनाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पहले प्रशासनिक कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े जिलों को छोटे जिलों में तोड़ने की घोषणा की थी। राज्य के नए 7 जिलों में बहरमपुर, कांदी, सुंदरवन, बसीरहाट, इच्छामति, राणाघाट और विष्णुपुर हैं। इनमें सुंदरवन, बशीरहाट, राणाघाट को पृथक पुलिस जिला घोषित किया गया और वहां काम शुरू हो गया। चूंकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना बड़े जिले हैं, इसलिए इन दोनों जिलों को छोटे भागों में बांटा गया है।

वहीं दूसरी ओर सोमवार को राज्य में मंत्रिमंडल में विस्तार एवं फेरबदल करने की बात थी जिसे ममता बनर्जी ने इस फैसले को बुधवार तक टाल दिया बुधवार को राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार एवं कई मंत्रियों के बदलने को लेकर घोषणा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त