6 नंबर वार्ड के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर विधान उपाध्याय ने में फूंका चुनावी बिगुल, किया पहला कर्मी सभा




  जामुड़िया:– आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या छह में होने वाले पार्षद उपचुनाव को लेकर गुरुवार को बेनाली कोलियरी इलाके में तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनावी बिगुल बजाते हुए एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया. कर्मी सभा में तृणमूल कांग्रेस के प्रार्थी सह बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, पार्षद शेख शानदार, अब्दुल हाउस, भोला कुमार हेला, राजू गोस्वामी, राखी कर्मकार, सुब्रत अधिकारी, मृदुल चक्रवर्ती, छह नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद संजय बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के जामुड़िया ब्लॉक एक अध्यक्ष साधन राय, प्रेमपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में तृणमूल कर्मी एवं समर्थक उपस्थित थे.मौके पर विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान हमें नहीं पता होता है कि मेयर कौन बनेगा, इसलिए हम अपने पार्षद को ही वोट देते हैं, सभी को इसका सुयोग नहीं मिलता है. परंतु छह नंबर वार्ड के लोगों को पहली बार सीधे तौर पर मेयर को वोट देने का अवसर मिला है. यह इस वार्ड के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, इसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं एक ग्रामीण अंचल का रहने वाला व्यक्ती हूं एवं ग्राम अंचल से ही चुनाव लड़ने आया हूं, इसका सम्मान यहां के लोगों को रखना होगा एवं जिस तरह मुस्कुराते हुए सिर उठाकर यहां आया हूं, उसी तरह मुस्कुराते हुए सिर उठाकर यहां से जीत कर जाना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि आपसी गुटबाजी भुलाकर किसी व्यक्ती विशेष के आधार पर नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा. वहीं जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि यह पूरे जामुड़िया को सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि विधान उपाध्याय जैसे एक हसमुख, मिलनसार एवं बेदाग छवि वाले मेयर पद के लिए प्रार्थी हम सभी को मिला है. इनके जीत से सिर्फ छह नंबर वार्ड ही नहीं बल्कि जामुड़िया विधानसभा का सभी 13 वार्डो में एतिहासिक विकास की धारा प्रवाहित होगी.उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीपीएम रोड़ पर कहीं दिखाई भी नहीं देती एवं भाजपा की हालत खराब है.इसलिए जामुड़िया विधनसभा में विरोधी शून्य है.उन्होंने कहा कि इस कर्मी सभा से में विजय की घोषणा करते हुए दावा करता हूं कि मेयर विधान उपाध्याय 9 हजार वोटो से जीत हासिल करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त