आसनसोल के शहीद संजीत हरिजन की याद में 6 किलोमीटर रोड रेस का आयोजन




आसनसोल : आसनसोल के शहीद जवान संजीत हरिजन की याद में सामाजिक संस्था अन्नपूर्णा समिति की ओर से एक रोड रेस का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें विभिन्न इलाकों के लगभग 250 युवाओं ने हिस्सा लिया। रेस का रूट आसनसोल के लोको स्टेडियम से शुरू होकर स्टेशन रोड होते हुए आश्रम मोड़ जीटी रोड से ऊषाग्राम की न्यू घुसिक शहीद पार्क तक था। रोड रेस के विजेता को प्रथम पुरस्कार 3000 रुपए, द्वितीय को 2000 रुपये एवं तृतीय को 1000 रुपये दिया गया तथा चतुर्थ से दशम स्थान तक को 500 रुपये करके पुरस्कार दिया गया।





रोड रेस का आयोजन दंत चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ कल्याण बनर्जी, आसनसोल बार एसोसिएशन के सचिव बानी कुमार मंडल, ईस्को के पूर्व जीएम बबन सिंह, अधिवक्ता ललन सिंह, अन्नपूर्णा समिति आसनसोल के संस्थापक सोमनाथ तिवारी, अधिवक्ता विनोद कुमार यादव, संजोग सिंह, विकास राव, मनोज सिंह, सौरभ तिवारी और उसके सहयोगियों के द्वारा किया गया। इस दौरान डीआरएम परमानन्द शर्मा ने प्रतिभागियों को तालियों से सबका हौसला बढ़ाया। आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 39 के पार्षद ज्योति शंकर कर्मकार और आसनसोल बार एसोसिएशन के सचिव बानी कुमार मंडल एवं जामताड़ा से आयी समाजसेवी बबीता शर्मा और ने शहीद संजीत कुमार हरिजन के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान अधिवक्ता विनोद कुमार यादव ने शहीद सीआरपीएफ के जवान संजीत कुमार को याद करते हुए कहा कि शहीद संजीत हरिजन 10 दिसंबर 2018 को छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए विस्फोटक की चपेट में आने से शहीद हो गए थे, जिसमें उनके कई साथियों की जान बच गई थी। अपने साथियों को बचाकर अपनी प्राण की त्याग कर दिया। इसलिए हम लोगों को हमेशा हमारे शहीदों को हमेशा याद करना चाहिए। उनकी याद में आज रोड रेस आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान शहीद संजीत हरिजन की माता जी को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता