रानीगंज-निखिल बंग प्राथमिक शिक्षक समिति रानीगंज चक्र का 51वां सम्मेलन शनिवार दोपहर को रानीगंज के कोयला श्रमिक भवन में संपन्न हुआ. इस सम्मेलन में नेताओं ने मूल रूप से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने की मांग की. पारदर्शी शिक्षक भर्ती नीति लागू करने, प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लोकतांत्रिक माहौल वापस लाने की मांग को रखा एवं शिक्षकों को डीए का बकाया भुगतान, प्रधानाचार्य पैनल का गठन करने की मांग, मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने में शिक्षकों को छूट देने और मध्याह्न भोजन का आवंटन बढ़ाने की भी मांग की गयी. वक्ता के रूप में पश्चिम बर्दवान जिला समिति की सचिव सुजाता पाल, जिला सचिव मंडली के सदस्य मधुमिता राय, शिक्षक एवं रानीगंज के पूर्व पार्षद आरिज जलेस मुख्य रूप से उपस्थित हुए.


0 टिप्पणियाँ