बांकुड़ा- बांकुड़ा जिला पुलिस ने 500 ग्राहकों की खोई हुई मोबाइल लौटाए .बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा विगत 2 महीने की जांच पड़ताल के दौरान 500 ग्राहकों की खोई हुई मोबाइल लौटाई. बांकुडा पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत ग्राहकों का उनका खोया हुआ यह मोबाइल बांकुडा के एसपी वैभव तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में लौटाया गया .मौके पर बांकुड़ा एसपी वैभव तिवारी ने कहा कि खोई हुई मोबाइल के बारे में संधान नामक एक ऐप चालू किया गया था जहां लोग अपनी मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज कराते थे . इसके अलावा निकटवर्ती थाना में खोए मोबाइल की शिकायत दर्ज कराई जाती थी, जिसके आधार पर पुलिस जांच प्रक्रिया के दौरान मोबाइल बरामद की गई. विगत 2 महीने में पांच सौ मोबाइल बरामद किया, जिसे ग्राहकों को लौटाया गया .इससे पहले भी मोबाइल लौटाया गया था. पूजा के पहले भी कोशिश की जाएगी कि अधिक से अधिक लोगों का खोया हुआ मोबाइल लौटाया जा सके.

0 टिप्पणियाँ