रानीगंज-रानीगंज के 34 नंबर वार्ड बांसड़ा इलाके के सूरमापाड़ा के एक जलाशय में नहाने गए 45 वर्षीय संतोष बाउरी नामक एक व्यक्ति की तलाब में डूबकर मौत हो गयी, जिसके बाद घटना की खबर पाकर पुलिस प्रशासन ने डिजास्टर मैनेजमेंट के बचाव दल की मदद से तलाब में डूबे व्यक्ति का शव शाम के 6 बजे बाहर निकाला गया. घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मृत व्यक्ति शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी अनीता बाउरी के साथ तलाब में नहाने के लिए आया था, उसकी पत्नी कपड़ा धोने में व्यस्त हो गई थी और पति तलाब में नहाने के लिए गया था,काफी देर तक उसके पति के नहीं लौटने पर उसने पाया के शायद उसका पति अचानक वह।तलाब की गहराई में वह फंस गया, जिसके बाद मृतक की पत्नी ने आसपास के लोगों को बताया, और आसपास के लोगों ने इसकी खबर पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस को दी. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव दल की मदद से मृतक का शव बाहर निकाला, और उसके शव को आसनसोल जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी और पूरे घटना के बारे में पुलिस ने पत्नी से पूछताछ भी शुरू कर दी.


0 टिप्पणियाँ