रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा रक्तदान शिविर एवं 350 विधवाओं को राशन सामग्री एवं स्टील बर्तन प्रदान की गयी




रानीगंज -रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा रविवार को चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित की गयी.इस रक्तदान शिविर में लाइफ लाइन ब्लड बैंक द्वारा 25 यूनिट रक्त संग्रह की गयी. इस अवसर पर मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल द्वारा गोद लिए गये 350 विधवाओं को मासिक राशन सामग्री एवं स्टील के बर्तन प्रदान किये गये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा,आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, नगर निगम के चैयरमेन अमरनाथ चटर्जी,उद्योगपति विश्वदीप दे ,आसनसोल के व्यवसायी दीपक रुद्र,माइनिंग एसोसिएट के निदेशक एच एन मिश्रा,समाजसेवी शंकर शर्मा,फासबेक्की के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद खैतान ,चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया,सचिव मनोज केशरी मुख्य रूप से उपस्थित थे. संसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज नेताओं पर गंभीर आरोप लगातार लग रहे हैं ,उनको लेकर विभिन्न रूप से व्यंगात्मक बातें भी की जा रही है . लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि मेरे ऊपर आज तक कभी भी किसी भी प्रकार का दामन में दाग नहीं लगा. मैं स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से प्रभावित होकर राजनीति में आया. सेवा ही धर्म है, सेवा ही कर्म है, मैं इस अंचल से अनभिज्ञ था लेकिन अब नहीं हूं .आपकी जो समस्याएं हमारे योग्य है उसे हम तक अवश्य पहुंचाएं उसका जो समाधान सांसद से हो सकता है उसे अवश्य करूंगा .उनके सामने उखरा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने उखरा की जटिल समस्या रेल पुल एवं जाम से अवगत कराएं, रानीगंज के ज्वलंत समस्या बर्नस प्लॉट में बरसों से रहने वाले को रेलवे द्वारा हटाए जाने को लेकर उठाई गई. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स एक तरफ विधवा माताओं को राशन प्रदान कर रही है तो दूसरी तरफ रक्तदान जैसे शिविर के साथ-साथ इस अंचल के समस्याओं को लेकर हमेशा अग्रसर भूमिका निभा रही है.वह प्रशंसनीय है .श्री सिन्हा ने सिख समाज एवं मारवाड़ी समाज द्वारा समाज के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यो की तारीफ किया. 




इस अवसर पर विशेष अतिथि आसनसोल कॉरपोरेशन के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हमारे सांसद सिन्हा जी को लेकर बहुत तरह से बात किया जाता था कि वह जीत के बाद इस क्षेत्र में नहीं नजर आएंगे लेकिन आज स्थिति यह है कि इस क्षेत्र की समस्या के लिए हरदम वह मौजूद रहते हैं.

   इस अवसर पर रांनीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ,फास्बेक्की के समन्यवयक अजय खैतान आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात