रानीगंज- भाई बहन के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन हिंदू संप्रदाय में काफी ही श्रद्धा और हर्ष के साथ मनाया जाता है. रक्षाबंधन उत्सव से पहले बहने तरह तरह की राखी खरीदने में व्यस्त हो जाती है.इसी क्रम में इस बार छोटे से लेकर बड़े दुकानों में राखी की अलग चमक दिखी. पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण दुकानदारों को नुकसान हुआ था, जिसके कारण इस वर्ष व्यवसायियों ने काफी डरते-डरते राखी का स्टॉक लाया. इस बार बाजार में महंगी राखियां दुकानदारों ने नहीं रखी, सामान्य दामों की राखियां दुकानों में देखी जा रही है देखा गया के फुटपाथ के दुकानदारों ने ₹5 से लेकर ₹50 तक की राखियां दुकान में रखी है. जहां बड़ी दुकानों में भी ₹20 से लेकर ₹100 तक की राखियां दिखी. रंगीन डिजाइनों एवं सुतो से बनी राखियां, विभिन्न डिजाइन की राखियां ₹5 से लेकर 25 एवं ₹50 तक बाजारों में दिख रही है. बीते कुछ दिनों से बीच-बीच में बारिश होने के कारण खरीदारों की संख्या कम हो रही है. बुधवार की सुबह से ही हल्की- हल्की बारिश के कारण काफी गिने-चुने खरीददार ही बाजार राखी खरीदने के लिए पहुंचे. दूसरी और दुकानदार इस उम्मीद में बैठे हैं कि शुक्रवार तक उनके स्टाक में पड़े सभी राशियां शायद बिक जाएं, और मौसम थोड़ा साफ हो जाए.

0 टिप्पणियाँ