Slide 1 Slide 2 Slide 3

तृणमूल के दो गुटों में संघर्ष के बाद बमबाजी से थर्राया जामुड़िया श्यामला का दरफरी गांव, 2 टीएमसीपी कर्मी घायल







जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के श्यामला पंचायत इलाके का दरफरी गांव रविवार की रात उस समय थर्रा गया जब तृणमूल के दो गुटों में झड़प के बाद बमबाजी होने लगी. बमबाजी में दो तृणमूल छात्र परिषद कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए बहादुरपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. घायलों में टीएमसीपी के बिजय माझी और बिक्रम चंद शामिल है। जानकारी के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय पर कब्जे को लेकर तृणमूल दो गुटों में यहां काफी दिनों से तनाव चल रहा था,कई बार बैठक भी हुई,पर कोई नतीजा नहीं निकला. स्थानीय टीएमसीपी कार्यकर्ता सोनू मंडल ने बताया कि यहां टीएमसी के ही कुछ लोगों की नजर इस टीएमसीपी कार्यालय पर है. वह लोग कार्यालय को हड़पना चाहते हैं. रविवार की शाम कार्यालय में कुछ छात्र कार्यकर्ता कार्यालय में ही बैठे थे, तभी कुछ लोगो ने आकर यहां बमबाजी किया, जिसमें बिक्रम और बिजय घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के श्यामला ग्राम पंचायत के दरफरी ग्राम में इस तृणमूल छात्र परिषद के कार्यालय का उदघाटन किया गया था. आरोप है कि रविवार को तृणमूल कांग्रेस के ही एक गुट ने उस कार्यालय में बैठे छात्रो पर हमला कर दिया , उस हमले के बाद तृणमूल छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. इस पर अन्य गुट ने तुरंत उनपर बमबारी कर दी.सोनू मण्डल ने बताया कि उनलोगों ने कार्यालय के स्टोर रूम को भी कुछ माह पहले कब्जा कर लिया था.पुनः बमबाजी कर कार्यालय में हमला किया गया. दूसरी और तृणमूल कांग्रेस के दूसरे गुट का कहना है कि यह कार्यालय जिस स्थान पर या कार्यालय बनाई गई है वह सरकारी जमीन है और वहां हेल्थ सेंटर बनी हुई थी. इसे ही कब्जा कर कार्यालय बना ली गई जो सरासर गलत है. इसका विरोध किया जा रहा है एवं उस सरकारी जमीन पर बने टीएमसीपी के कार्यालय को युवकों को छोड़ने के लिए कहा जा रहा है परंतु वह मानने के लिए तैयार नहीं है. दूसरी और इलाके में शान्ति वयवस्था बनाये रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गयी है. इस सम्बंध में जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह से सम्पर्क करने के प्रयास किया गया पर उनसे बातचीत नहीं हो पाई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त