Slide 1 Slide 2 Slide 3

बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले में सीबीआई ने किया आरोप पत्र दाखिल




आसनसोल : कोयला तस्करी मामले में सीबीआई ने विशेष अदालत में अपनी प्रारंभिक आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। 20 महीने बाद सीबीआई ने मंगलवार की दोपहर बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। जिसमें मुख्य अभियुक्त अनूप माझी उर्फ लाला को बनाया गया है।दूसरा अभियुक्त विनय मिश्रा है, जो कोलकाता के प्रेसिडेंसी जेल में बंद है। वही दो मुख्य अभियुक्त फरार दिखाया गया है। जिसमें विनय मिश्रा के भाई और रत्नेश वर्मा उर्फ रत्नेश्वर वर्मा शामिल है। इसके अलावा इस आरोप पत्र में लाला के करीबी चार कोयला करोबारियो का नाम भी शामिल है। जो अभी जमानत पर हैं। इसमें जय देव मंडल, नारायण खरका उर्फ नारायण नंदा, नीरज मंडल और गुरुपद मांजी है। इसके अलावा ईसीएल अधिकारियों का भी नाम इसमें शामिल है। जिन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। वह हैं सुशांत बनर्जी, अभिजीत मलिक, तन्मय दास, सुभाष चंद्र मेत्रा, मुकेश कुमार, देवाशीष मुखोपाध्याय रिंकू बहरा और सुभाष मुखोपाध्याय। सुभाष मुखोपाध्याय 3 दिन सीबीआई की हिरासत में रहे सोमवार को उन्हें 14 दिन के लिए आसनसोल जेल में भेजा गया है। वही इस आरोपपत्र में जमुड़िया, रानीगंज दुर्गापुर के 10 निजी कारखाना और उनके निदेशकों के नाम शामिल है। साथ ही अवैध कोयला कारोबार में शामिल लठुआ शमशेर धोरी समेत 15 लोगों का नाम भी शामिल है। जो 27 सितंबर 2020 को सीबीआई ने कोयला मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। केस नंबर आरसी 20/22 के तहत इनका नाम दर्ज किया गया था। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आरोप पत्र प्रारंभिक है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी। वैसे वैसे आरोप पत्र में और लोगों का नाम शामिल किया जाएगा। प्रारंभिक आरोप पत्र में शामिल लोगों के नाम से कोयला उद्योग में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त