इस्को की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट




बर्नपुर : बर्नपुर के मुंगेरिया खटाल इलाके में इस्को की जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार की रात दो मोहल्ले के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। जिससे इलाके में तनाव फैल गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया एवं वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई इसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर हीरापुर थाना पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों से 20 लोगों को हिरासत में लिया है। 

 मालूम हो कि बर्नपुर के मुंगेरिया खटालपाड़ा में इस्को की जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन पर कई लोगों की नजर है। कुछ लोग की इस जमीन को कब्जा करना चाहते हैं। उस जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों मोहल्लों में विवाद हो गया। 

इस विषय पर स्थानीय पार्षद गुरमीत सिंह ने कहा कि दो मोहल्लों के बीच इस्को की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था जिसे अब सुलझा लिया गया है। इस्को जमीन को अपने कब्जे में रखेगा। पुलिस ने आकर स्थिति को नियंत्रित किया। लेकिन कई घरों, कारों में तोड़फोड़ की गई और दोनों तरफ के चार लोग भी घायल हो गए। उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त