आसनसोल नगर निगम की मासिक बोर्ड बैठक, मेयर ने पार्षदों को विकास कार्यों के टेंडर होने दी सूचना, पाड़ाए समाधान के तहत कार्य




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की मासिक बोर्ड की बैठक शनिवार को निगम कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान पिछले बैठक में हुई चर्चा के तहत आए समाधान और अन्य विकास के कार्यों के लिए टेंडर कर दिया गया है इसकी विस्तृत जानकारी सभी पार्षदों को दी गई। बैठक में मेयर विधान उपाध्याय, दोनों घोषित उपमेयर वसीम उल हक व अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित लगभग सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। इस दौरान मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि पिछले बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि सभी वार्डों में वार्ड पार्षद के द्वारा जो कार्य करने की सूची दी गई है। उसको लेकर टेंडर किया जाएगा और कार्य करवाया जाएगा। उन सब कार्यों के लिए टेंडर किया जा चुका है। दो-चार दिनों के अंदर वर्क आर्डर दिया जाएगा इसकी जानकारी सभी पार्षदों को दी गई। साथ ही रविंद्र नाथ टैगोर की पुण्य तिथि 7 अगस्त को नगर निगम के द्वारा मनाई जाएगी। इसके लिए सभी पार्षदों को निमंत्रित किया गया। वहीं चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि पिछले बोर्ड मीटिंग में पाराय समाधान के तहत 15 लाख रुपया का प्रत्येक वार्ड में करने के लिए जो बात कही गई थी। उसका टेंडर कर दिया गया है। प्रत्येक वार्ड में कुछ ना कुछ विकास का कार्य होना है। इसके लिए जल्द ही वर्क आर्डर भी दे दिया जाएगा। इसके अलावा जहां पाइप लाइन का काम है। हम लोग का दूसरा डीपीआर भी अनुमोदन हो गया है। पैसा आने के साथ ही कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। डेंगू को लेकर हम लोग एक और बैठक करेंगे। हालांकि नगर निगम का स्वास्थ विभाग इ़सको लेकर बेहतर कार्य कर रहा है। उपमेयर अभिजीत घटक ने कहा कि पाराय समाधान के कार्य में तेजी लाने और पिछले बोर्ड बैठक में जो आलोचना हुआ था। उसका टेंडर हो गया। इसको लेकर चर्चा किया गया। वहीं भाजपा पार्षद इंद्रानी आचार्य ने आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक शुरू होने के 2 मिनट पहले उन लोगों को आज की बैठक की म्युनुटस दी गई। उन लोगों को पढ़ने समझने का कोई समय नहीं दिया गया। इस पर जब उन्होंने आपत्ति जताई ,तो कहा गया कि उन लोगों को आज के म्युनुटस पर जो भी आपत्ति होगी। अगले बोर्ड बैठक में अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। इंद्रानी आचार्य ने कहा कि पार्थ मुखर्जी को तृणमूल कांग्रेस से बाहर कर दिया गया है मंत्रिमंडल में भी नहीं है। उन्होंने जो कृत किया है।उसके खिलाफ नगर निगम बोर्ड के तरफ से एक निंदा प्रस्ताव लाई जाए। भाजपा पार्षदों ने इसकी मांग की। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इसका समर्थन नहीं किया। इसका मतलब है की दिखाने के लिए पार्थ मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस से अलग हैं।इसलिए ये लोग उनके कृत्य को समर्थन कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्षद सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि वे मेयर विधान उपाध्याय के इस विचार से काफी खुश और सहमत हैं कि उन्होंने कहा कि सभी 106 वार्ड के पार्षद जो चुनकर आए हैं। वहां की जनता ने उन्हें मान सम्मान के साथ जिताया है। उनसे पूछे बिना उनके वार्ड में कोई कार्य न किया जाए। उनके सहमति से ही वार्ड का कार्य किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त