बकाया वेतन देने की मांग पर सुगम पार्क के कर्मियों का धरना प्रदर्शन





आसनसोल : आईएनटीटीयूसी से संबद्ध सुगम पार्क कांट्रेक्टरस वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सुगम पार्क सोसाइटी में कार्य करने वाले कर्मियों ने शनिवार को 2 माह के बकाया वेतन,5 माह के बकाया पीएफ, मृत दो कर्मियों के ग्रेच्युटी भुगतान करने की मांग पर शुभम पार्क परिसर स्थित प्रबंधन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर आसनसोल उत्तर प्रखंड दो तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व पार्षद उत्पल सिन्हा भी उपस्थित थे। इस दौरान धरना प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने अपनी मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वही अपनी मांगों के बारे में बताते हुए यूनियन के सचिव हेमंत गोस्वामी ने कहा कि पिछले 2 माह से हम लोगों का वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। जबकि उत्पल सिन्हा ने कहा कि बिल्डर्स या शुभम पार्क प्रबंधन हम लोगों से बात करने में भाग रहे हैं। वहीं कुछ श्रमिकों ने वेतन नहीं मिलने के कारण हो रही कठिनाइयों का दर्द बयां किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त