पति की मौत के ढाई साल बाद भी आश्रित पत्नी को नहीं मिली नौकरी, दो बच्चों को लेकर सातग्राम एरिया कार्यालय के बाहर किया भूख हड़ताल




रानीगंज- पति के मौत के ढाई साल बाद भी आश्रित पत्नी को ईसीएल प्रबंधन द्वारा नौकरी न प्रदान किए जाने पर सोमवार को सातग्राम एरिया कार्यालय के बाहर अपने छोटे छोटे पुत्र पुत्रियों को लेकर भूख हड़ताल करते हुए घण्टो प्रदर्शन किया. मृतक की पत्नी अनिता मिश्रा ने बताया कि सातग्राम एरिया अंतर्गत आमकोला कोलियरी में कार्यरत उसके पति विनय मिश्रा की मौत ह्रदय गति रुकने से ढाई साल पहले हो गई थी, जिसके बाद निंघा की रहने वाली अनिता मिश्रा पति की जगह में नौकरी पाने के लिए दो छोटे बच्चों को लेकर दर-बदर भटक रही है. अंत में थक हारकर वह सोमवार की सुबह सातग्राम एरिया कार्यालय के समक्ष अपने दोनों बच्चों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गई. अनीता मिश्रा का कहना था कि जब तक प्रबंधन द्वारा नौकरी के लिए लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक भूख हड़ताल पर बैठी रहूंगी. अनीता मिश्रा ने बताया कि मेरे पति विनय मिश्रा आमकोला कोलियरी में टिम्बर मजदूर के रूप में कार्यरत थे. 12 मार्च 2020 को अचानक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई, जिसके बाद मेरी पुत्री 11 वर्षीय प्रिया एवं आठ वर्षीय पुत्र प्रियांशु की जिम्मेवारी मेरे ऊपर आ गई .पति के जगह में नौकरी पाने के लिए मैं दर बदर भटकने लगी, 10 महीने पूर्व बीते 2 सितंबर को मेरा मेडिकल स् एवं 15 सितंबर को स्क्रीनिंग हुआ. इसके बाद मुझे बताया गया कि मेरी सौतेली सास नौकरी के लिए नो ऑब्जेक्शन नहीं दे रही है,जबकि मैं उनके सारे खर्चे उठाने के लिए मैं तैयार हूं. प्रबंधन की ओर से आश्वासन मिला की बहुत जल्द नौकरी ज्वाइन कराया जाएगा. 10 महीने के बाद भी मैं यहां से वहां सभी यूनियन के पास तो.ईसीएल प्रबंधन के पास जा रहे हैं परंतु अभी तक मुझे नौकरी नहीं मिली है. मैं अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर किसी तरह से गुजारा कर रही हूं.उन्होंने आरोप लगाया कि सातग्राम एरिया के एपीएम देव ज्योति घोष के कारण मेरा जॉइनिंग रुका हुआ है, इस विषय पर एपीएम देव ज्योति से बात करने पर उन्होंने कहा कि अनीता मिश्रा की नौकरी की फाइल ईसीएल हेड क्वार्टर भेजी जा चुकी है .नियमानुसार जब तक मृतक की मां नो ऑब्जेक्शन नहीं दे रही है ,तब तक हम लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते.यह घरेलू मामला है नो ऑब्जेक्शन मिलने के बाद नौकरी दे दी जाएगी.मृतक की मां कोर्ट में मुकदमा की है. मामला अब कोर्ट में है कोर्ट जो फैसला देगी वह होगा. इस विषय को लेकर यूनियन, सातग्राम एरिया के जीएम, एपीएम ने भूख हड़ताल पर बैठी अनीता मिश्रा के साथ बैठक की. जिसमें प्रबंधन एवं यूनियन ने मिलकर आश्वासन दिया कि मृतक की मां को लेकर बात की जाएगी एवं नौकरी बहुत जल्द हो जाए इसके लिए हल निकाला जाएगा. इनके आश्वासन के बाद मृतक विनय मिश्रा की पत्नी अनीता मिश्रा ने अपने बच्चों के साथ भूख हड़ताल खत्म किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त