विभिन्न मांगों के समर्थन में मिनी बस कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन




आसनसोल : आईएनटीटीयूसी परिवहन यूनियन नेता राजू अहूवालिया के नेतृत्व में मिनी बस कर्मियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को आसनसोल बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। मिनी बस कर्मियों का कहना है कि मिनी बस मालिक के द्वारा संगठन से बिना चर्चा किए ही कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। साथ ही बस कर्मियों को वे सभी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जो उन्हें मिलना चाहिए।इस संबंध में राजू अहूवालिया ने कहा कि जिस तरह से बस मालिकों ने लाॅकडाउन के दौरान मजदूरों का शोषण किया। वह आसनसोल इतिहास में दर्ज है । कोरोना के समय कई मजदूरों को छंटनी कर दिया गया। जो मिनी बस कर्मी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्हें वेलफेयर फंड से जो लाभ मिलना चाहिए। वह नहीं दिया जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मियों का जो बकाया है। उसे अविलंब भुगतान करना होगा। कई कर्मी अस्वस्थ होने के कारण बस चलाने में असक्षम है। उन्हें सेवानिवृत्ति लाभ देना होगा यदि बस मालिक हमारी मांगों पर विचार नहीं किए तो आईएनटीटीयूसी वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। मालिकों की मनमानी नहीं चलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर