बांकुड़ा -एन सी सी एवं एनएसएस यूनिट के द्वारा बेलियातोड़ स्टेशन प्रांगण में पार्थेनियम की सफाई अभियान-बेलियातोड़ जेमीनी राय कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस यूनिट के सदस्यों द्वारा स्टेशन प्रांगण मे अभियान चलाया गया. जिसमें थाना के प्रभारी बिल्लेस्वर गड़ाई समेत स्थानीय निवासियों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया, जिसे देखते हुए सभी वर्गों के लोगों ने सफाई अभियान की सराहना की .मौके पर वालंटियर हराधन कर्मकार ने बताया कि पार्थेनियाम मुक्त करने के लिए बेलिया तोड़ रेलवे स्टेशन प्रांगण में सुबह से सफाई अभियान चलाया गया ,जिसमें 35 कैडेटों ने हिस्सा लिया .मौके पर उपस्थित एनसीसी कैडेटों में उत्तम दास ,पूर्णिमा कारक, मनिका वीर तथा एनएसएस सदस्यों में समीर माजी , सुपर्णा चक्रवर्ती के अलावा स्थानीय लोगों में अंतरा चैटर्जी ,शुभमान मान एवं शिक्षक शुभनाथ चट्टोपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

0 टिप्पणियाँ