बराकर : शिक्षक नियुक्ति घोटाले में ईडी द्वारा शिक्षा राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल द्वारा राज्य भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में ठीक मूल के जिला उपाध्यक्ष बचु राय के नेतृत्व में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्टी ब्लॉक तृणमूल द्वारा लक्षीपुर गेट पर जीटी रोड जाम करके विरोध जताया गया। जिसके बाद कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी पुलिस मौके पर पहुंच कर सड़क जाम हटाया।
इस दौरान बचु राय ने कहा कि भाजपा के इशारे पर इडी तृणमूल के
नेताओ को परेशान कर रही है। जो लोग तृणमूल से भाजपा में चले गए हैं उन्हें भाजपा सम्मान के साथ रखी है उनके खिलाफ भी मामले हैं पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

0 टिप्पणियाँ