जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक के बोरिंगडांगा में छट घाट का उद्घाटन
आसनसोल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी द्वारा किया गया.
ज्ञात हो कि इस तालाब में जामुड़िया बाजार क्षेत्र के दुर्गापूजा कमिटीयों द्वारा मूर्ती विसर्जित सहित काफी संख्या में लोग छठ पुजा करने के लिए आते हैं.
इसके अलावा, बाजार क्षेत्र की पूजा समिति द्वारा इस तालाब में काली पूजा, मां मनसा पूजा, विभिन्न प्रकार की हिंदू लोग यहाँ पर आकर मूर्ती विसर्जित करने के लिए इसी तालाब में आते हैं. सही रूप से
घाट नहीं होने से सभी पूजा समितियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता था, उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए इस घाट का निर्माण कर उद्घाटन किया गया.
इस अवसर पर जामुड़िया वार्ड नंबर एक के पार्षद मृदुल चक्रवर्ती, चंद्रनाथ मुखर्जी, प्रिय रंजन मुखर्जी, प्रतिभानाथ रॉय, मानस मुखर्जी, श्रवणी मंडल ,प्रदीप मुखर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ