रानीगंज-रानीगंज थाना के प्रभारी सुदीप्त दासगुप्ता के नेतृत्व में सोषटी गोरिया स्तिथ पब्लिक पुस्तकालय के सभागार में पीस कमेटी की बैठक की गई. इस बैठक में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी डॉ कुलदीप सुरेश कुमार, एसीपी सेंट्रल दो तथागत पांडे तथा रानीगंज बोरो के अधिकारी एवं विभिन्न एवं रानीगंज के मुस्लिम बहुल इलाका के नागरिक एवं विभिन्न वार्ड के पार्षद उपस्थित थे.ए सी पी तथागत पांडेय ने कहा की आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएं. वहीं कुर्बानी सार्वजनिक स्थान पर न करे,एवं चेस्टा करें कि खुले स्थान में न कुर्बानी न करें.
थाना प्रभारी सुदीप दासगुप्ता ने कहा कि हम लोगों ने आप सभी के मोहल्लों में पहुंचकर एक के बाद कई बैठक की है, और बैठक में सब का सहयोग भी मिला हम लोग चाहते हैं कि सामने बकरीद का त्यौहार है और रानीगंज में किसी भी प्रकार का विवाद ना हो आपसी मतभेद ना हो. भाईचारा बना रहे इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज की बैठक की गई है और आप सभी से निवेदन है कि कोई भी ऐसा कदम ना उठाएं जो किसी भी समाज को बुरा लगे.


0 टिप्पणियाँ