राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर रांनीगंज एवं जामुड़िया भाजपा द्वारा निकाली गयी विजय जुलश



 जामुड़िया:– जामुड़िया भाजपा मंडल चार की और से देश के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर गुरुवार की संध्या जामुड़िया पेट्रोल पम्प से एक विजय जुलूस निकाली गयी. यह विजय जुलूस जामुड़िया बाज़ार होते हुए थाना मोड़ बस स्टैंड में जा कर समाप्त हुई. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप दे,डॉ प्रमोद पाठक, संतोष सिंह, बृजमोहन पासवान, निरंजन सिंह, रंजीत गाँधी, अभजीत राॅय, रेणुका महतो, सोनी तुरी साधन माजी सहित भाजपा कर्मी एवं समर्थक उपस्थित थे. मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज की एक गरीब महिला संविधानिक तरीके से देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनी है. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश के सभी वर्ग के लोगों में खुशी की लहर है. देश के विकास में द्रौपदी मुर्मू की भूमिका अहम होगी.उनकी जीत पर आज से लेकर अगले 28 जुलाई तक सभी क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. इसी क्रम में आज जामुड़िया विधनसभा में सभी कार्यकर्ताओ को लेकर एक जुलूस निकाला गया एवं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर लोगो को बधाई दी गयी.






दूसरी और रांनीगंज के बाँसड़ा स्तिथ आदिवासी इलाके में आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्रिमित्रा पाल पहुंच कर आदिवासी महिला के साथ नृत्य कर मिठाइयां बांटी और उनसे बातचीत किया. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक बेहद पिछड़े गांव की रहने वाली हैं. उसके पिता के पास इतनी क्षमता नहीं थी कि वह द्रौपदी को सातवीं कक्षा से आगे की शिक्षा दिला सके, लेकिंवह अपने लग्न से न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त की बल्कि बाद में वे एक शिक्षिका बन गईं और धीरे-धीरे वह बहुत लोकप्रिय हो गईं . उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और पहले पार्षद बने फिर विधायक फिर वह झारखंड के राज्यपाल बनी. आज उन्हें भारत के पहले राष्ट्रीय राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है. उन्होंने कहा कि उनका निजी जीवन कठिन था, उसने अपने बेटे और पति दोनों को खो दिया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और जीवन में आने वाली हर विपत्ति को हराकर आज देश की राष्ट्रपति बनीं, जो इस देश की महिलाओं और दलित लोगों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है. इस अवसर पर आसनसोल जिला युवा मोर्चा सचिव अभिक कुमार मंडल, मंडल अध्यक्ष परिमल मांझी, आसनसोल दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष शंपा चटर्जी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त