लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के नए अध्यक्ष संदीप केडिया एवं सचिव सज्जन टिबरेवाल बने



 रानीगंज -लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का 62 वां पद स्थापना दिवस समारोह गुरुवार की संध्या लायंस क्लब के सभागार में संपन्न हुआ .इस अवसर पर वर्ष 2021-22 के नए अध्यक्ष संदीप केडिया एवं सचिव सज्जन टिबरेवाल एवं उनके कमेटी के सदस्यों को पूर्व जिला पाल अब्दुल मलिक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर श्री मलिक ने कहा कि लायंस क्लब रानीगंज का 62 वर्ष का लम्बा इतिहास इस बात का गवाह है कि पूरे शिल्पांचल- कोयलांचल का एक महत्वपूर्ण क्लब में है .

इस क्लब द्वारा स्कूल लायंस नेत्र अस्पताल,लायंस डी ए वी स्कूल के साथ-साथ समय के अनुरूप सेवा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाते हुए डायबिटीज सेंटर का उद्घाटन की गयी है. मुझे विश्वास है, यह नई टीम इस क्लब को एक नई ऊंचाई में ले जाएगी. अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में अध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान ने कहा कि इस क्लब को आगे बढ़ाने में आप सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला है, यही वजह है कि एक के बाद एक सेवा मुल्क प्रोजेक्टर को हम लोग चालू कर पाए.आशा है निर्वाचित अध्यक्ष इस मिशन को आगे ले जाएंगे. मुख्य अतिथि पूर्व जिला पाल अरूप चटर्जी ने कहा कि इस क्लब के संदर्भ में मैं इतना ही कहूंगा कि जब भी मुझे यहां आने का अवसर मिलता है, मैं यहां कुछ सीख कर जाता हूं.इस अवसर पर विशेष अतिथि पूर्व जिला पाल डॉक्टर पी आर घोष, डॉ अब्दुल कयूम ,अरुण तोदी, प्रदीप चटर्जी, निर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ एस के बसु, डॉक्टर नावरून गुहा ठाकुर आदि उपस्थित थे.इस मौके पर अथितियों एवं क्लब के सदस्यों को उपहार स्वरूप पौधा देकर सम्मानित किया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त