घर के गैस सिलेंडर में आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी







रानीगंज-वार्ड नंबर 88 के हुसैन नगर इलाके में मो0 नसरुल्लाह नामक एक व्यक्ति के घर पर सिलेंडर में अचानक आग लगने से घर के लोगों में और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आग के कारण घर के सारे सदस्य डरकर घर से बाहर निकल गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने रानीगंज के फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी, तकरीबन 20 से 25 मिनट इंतजार करने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची, तब मजबूरन स्थानीय लोगों ने एक गैस चूल्हे में काम करने वाले एक शख्स को बुलाया और उसके प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया.मौके पर फायर ब्रिगेड के ना पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा के रानीगंज बहुत बड़ा क्षेत्र है और हमारे इलाके में जब भी आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आने में वक्त लग जाता है, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता हैं. हम लोग पश्चिम बर्दवान के जिला शासक और रानीगंज के बीडियो से यह अनुरोध करते हैं कि इलाके में कम से कम फायर ब्रिगेड की एक यूनिट होनी चाहिए ताकि तत्काल परिस्थिति में वह काम आ सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर