दुर्गापुर में ब्यूटी पार्लर के आड़ में सेक्स रैकेट संचालन का आरोप | छापा मारी में चार युवती समेत नौ गिरफ्तार

दुर्गापुर के सिटी सेंटर अंबुजा इलाके की घटना







दुर्गापुर  :दुर्गापुर थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर सिटी सेंटर के अंबुजा इलाके में ब्यूटी पार्लर के आड़ में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 4 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया. शुक्रवार आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान दो आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया, वहीं बाकी आरोपियों को जेल भेजा गया . पकड़े गए आरोपियों में बांकुड़ा के सोनामुखी निवासी अक्षय खेत्रपाल , आसनसोल उत्तर थाना के धदका इलाका निवासी अवि कुमार , इस्पात नगर निवासी राजन पाल और परमजीत कुमार के अलावा नदिया जिले की राणाघाट निवासी संगीता टिक दार , कोलकाता के राजारहाट के माठ पाड़ा निवासी परवीन अख्तर, मुर्शिदाबाद के सागर पाड़ा निवासी सोमा दास एवं नदिया के रानाघाट निवासी प्रिया सरकार शामिल है. आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा संख्या 3 /4/ 5 /6 /7 इनमोरल ट्राफिक प्रीवेंशन एक्ट 1956 370 /370ए (2) / 120 बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में लालू हुसैन उर्फ तपन ब्यूटी पार्लर का संचालक भी शामिल है. लालू हुसैन पर इसके पहले भी बांग्लादेश से युवतियों को लाकर शहर के विभिन्न डांस बारों में चल रहे देह व्यवसाय के कारोबार में दलदल में धकेलने का भी आरोप लगता रहा है. पिछले कुछ महीनों से राज्य के विभिन्न जिलों के लड़कियों को लाकर ब्यूटी पार्लर के आड़ में देह व्यवसाय का धंधा कराता था. वह लड़कियों को बेनाचिटी के 54 फुट इलाके में किराए के मकान में लाकर रखा करता था. एवम उन्हे ब्यूटी पार्लरो में देह व्यवसाय के लिए भेजता था. लोगो का कहना है की ब्यूटी पार्लर के नाम पर देह व्यवसाय का धंधा दुर्गापुर के सिटी सेंटर ,अंबुजा कॉलोनी, बिधाननगर, स्टेशन बाजार, सेपको टाउनशिप , स्टेशन बाजार, में किया जाता है. जिसकी भनक पुलिस को लग चुकी थी. गुरुवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गापुर पुलिस टीम ने सिटी सेंटर के अंबुजा इलाका स्थित उपहार नामक ब्यूटी पार्लर में अचौक छापा मारी करते हुए कमरे से चार युवतियों साथ कुल 9 लोगों को हिरासत में ले लिया. इस बारे में पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 फिलहाल मामले की जांच शुरू की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त