आसनसोल : बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को शहीद दिवस के अवसर पर राज्य के नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित की है। बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राज्य के सभी सिख समुदाय के लोगों से यह अपील करता है कि सिख समुदाय के लोग इस शहीद रैली में अपना योगदान करें और इस रैली को सफल बनावें।

0 टिप्पणियाँ