Slide 1 Slide 2 Slide 3

पश्चिम बंगाल में युवाओं का भविष्य अंधकारमय - संतोष मुखर्जी




आसनसोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला कमेटी की बैठक रविवार को नेशनल हाईवे शीतला स्थित जिला कार्यालय में की गई। जिसमें सभी मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आसनसोल जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संतोष मुखर्जी ने बताया कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में एसएससी नियुक्ति में घोटाला हुआ और भी कई घोटाले सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित युवा वर्ग हुआ। पश्चिम बंगाल में युवाओं का भविष्य अंधकारमय है। यही कारण है कि आज पश्चिम बंगाल से युवा अपने भविष्य के सृजन के लिए दूसरे राज्य का रूख कर रहे हैं। यहां जो है उनका भविष्य अंधकार में है क्योंकि युवाओं के लिए रोजगार का कोई साधन नहीं है। हमारी मातृ शक्ति का भी अपमानित किया जा रहा है। इसलिए आज हम लोगों ने मीटिंग में यह रणनीति तय की गई कि आने वाले दिनों में हम लोग इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। जिस तरह एसएससी के नियुक्ति में घोटाला हुआ अन्य घोटाला सामने आ रहे हैं। इसके खिलाफ आंदोलन करना जरूरी है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला के महामंत्री शांतनु मुखर्जी और अमित गोराई उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त