बौद्ध मंदिर के तर्ज पर बनेगा डीपीएल आदि वेदी का पंडाल

सोमवार खुटी पूजा के साथ निर्माण कार्य शुरू





दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल निर्माण कार्य शुरू हो चुकी है. सोमवार डीपीएल आदि वेदी पूजा कमेटी की ओर से खुटी पूजा के तहत पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया गया. जहां पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर पंडाल का निर्माण कार्य शुरू की गाई.मौके पर तृणमूल जिला नेता उत्तम मुखर्जी ,पार्षद शशांक शेखर मंडल , स्वपन बनर्जी, क्लब अध्यक्ष सौमित्र सेन गुप्ता, सचिव उमापद दास सहित पूजा कमिटी के दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद थे. श्री उमापद दास ने बताया कि लॉकडाउन के कारण पिछले दो वर्षो से पूजा का आयोजन सही तरीके से नहीं हो पाई थी. इस बार बड़े स्तर पर पूजा का आयोजन किया जा रहा है. दुर्गा पूजा के 80 वर्ष पूर्ति पर इस बार बिहार राज्य के गया जिले स्थित बौद्ध मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा. पूजा का आयोजन करोना नियमों के अधीन किया जायेगा. पूजा का उद्घाटन नवरात्र के तृतीय दिन की जाएगी. वहीं पूजा के दौरान सप्ताह भर व्यापी कोविड नियमो के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा वस्त्र वितरण एवं करोना से बचाव के लिए सामग्री का वितरण किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त