Slide 1 Slide 2 Slide 3

बंगाल एयरोट्रोपोलिस ने इलाका में व्यापार, औद्योगिक,एवं शैक्षणिक संभावनाओं को लेकर रानीगंज चंबर ऑफ कॉमर्स में किया बैठक




 रानीगंज- अंडाल स्थित बंगाल एयरोट्रोपोलिस (काजी नजरुल एयरपोर्ट) इलाके में औद्योगिक, व्यापार ,शैक्षणिक विकास की संभावनाओं को लेकर गुरुवार की संध्या रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वाधान में एक बैठक बंगाल एयरोट्रोपोलिस के अधिकारियों के साथ की गयी . इस बैठक में बंगाल एयरोट्रोपोलिस के उपाध्यक्ष सुमन राय, काजी नजरुल एयरपोर्ट के निदेशक कैलाश मंडल, बिजनेस डेवलपमेंट अधिकारी प्रणव हवलदार ,सीनियर मैनेजर बिजनेस डेवलपमेंट सौरभ मुखर्जी के अलावा जामुड़िया अंचल के उद्योगपति रोहित अग्रवाल एवं रानीगंज के उद्योगपति प्रदीप शराब मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि बंगाल एयरोट्रोपोलिस अंचल में व्यापार एवं औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने एमएसएमई व्यापारियों को छोटे-छोटे जमीन प्रदान करने का सुझाव बंगाल एयरोट्रोपोलिस के अधिकारियों को दिया .उद्योगपति रोहित अग्रवाल ने कहा कि बंगाल एयरोट्रोपोलिस में सभी दृष्टिकोण से औद्योगिक एवं व्यापारिक की नजरिया से काफी संभावनाएं हैं , क्योंकि यह नेशनल हाईवे 2 के नजदीक है, यह एयरपोर्ट ना सिर्फ नेशनल हाईवे को जोड़ता है बल्कि यहां से दुर्गापुर रानीगंज के अलावा आसपास के कई शहर इसके नजदीक है,रेलवे स्टेशन नजदीक है जो काफी कम स्थानों में देखने को मिलता है, मुझे उम्मीद है अभी काफी निवेश हो रही है एवं आगामी दिनों में और अधिक निवेश होगी. इस मौके पर बंगाल एयरोट्रोपोलिस के उपाध्यक्ष सुमन राय ने घोषणा करते हुए कहा कि फिलहाल एयरोट्रोपोलिस इलाका में डेढ़ करोड़ रुपए एकड़ के भाव इंडस्ट्रियल जमीन उपलब्ध है,एवं रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के तहत जो भी उद्योगपति या व्यापारी यहां ल जमीन लेंगे उन्हें 30% तक छूट दी जाएगी. काजी नजरुल एयरपोर्ट के निदेशक कैलाश मंडल ने बताया कि जिस प्रकार हैदराबाद का एयरपोर्ट काफी कम समय में काफी अधिक विकसित हुआ है ठीक उसी तरह की संभावना अंडाल स्थित काजी नजरुल एयरपोर्ट की है. एयरपोर्ट का समग्र विकास हो उसके सारे इंफ्रास्ट्रक्चर यहां मौजूद हैं ,उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यहां पर कार्गो सेवा भी आरंभ कर दी जाएगी, उन्होंने बताया कि बीते दिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा कि यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगी एवं इस एयरपोर्ट के विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास फिलहाल काफी जमीन उपलब्ध है. बिजनेस डेवलपमेंट अधिकारी प्रणव हलदर ने बताया की फिलहाल 40 एकड़ जमीन हमारे पास मौजूद है, जिसमें 20 एकड़ जमीन एमएसएमई के लिए एवं 20 एकड़ जमीन इंडस्ट्रियल के लिए लोग खरीद पाएंगे, शैक्षणिक संस्थान के लिए भी जमीन उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि एमएसएमई के लिए।कम से कम 14 कट्ठा जमीन खरीदना होगा.

 इस अवसर पर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया, सचिव मनोज केसरी, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खैतान मंच पर उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त