टाउनशिप में बुनियादी सुविधा बहाल के साथ एएसपी का विनिवेश को करना होगा बंद
दुर्गापुर: दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) के नगर प्रशासनिक भवन के समीप मंगलवार वामपंथ संबद्ध सीटू यूनियन , नागरिक समिति एवम शाखा संगठनो की ओर से डीएसपी प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ 14 सूत्रीय मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. एवं मांगों का ज्ञापन डीएसपी विभागीय अधिकारी के हाथों सौंपा गया. प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में श्रमिक यूनियन एवं शाखा संगठनों के प्रतिनिधि के साथ टाउन शिप में रहने वाले नागरिक मौजूद थे. प्रदर्शन के दौरान इस्पात प्रबंधन के नीतियों के खिलाफ नारे लगाए गए. हिंदुस्तान स्टील इंप्लाइज यूनियन के सांगठनिक सचिव श्रीमंत चटर्जी ने बताया कि नगर वासियों के स्वार्थ हेतु यूनियन की ओर से धारावाहिक आंदोलन जारी है. इस्पात प्रबंधन स्टील टाउनशिप में सुविधा बहाल करने की दिशा में मनमानी कर रहा है. टाउनशिप नागरिकों के रहने लायक अब नहीं रह गया है .पूरा टाउनशिप जंगलों से घिर चुका है. ए जोन , बी जोन टाउनशिप में पानी, बिजली, जल निकासी , स्ट्रीट की सड़के जर्जर होने से नागरिकों का बुरा हाल है. खाली आवासों एवं खाली जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है. क्वाटर लीजिंग एवं लाइसेंस धारियों को नोटिस जारी कर उन्हें दबाव देकर परेशान किया जा रहा है. एलॉय स्टील प्लांट, फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड को विनिवेश के नाम पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है. प्रबंधन के मनमानी एवम गलत नीतियों के खिलाफ यूनियन की ओर से लगातार आंदोलन जारी है. प्रबंधन को एएसपी को विनिवेश प्रक्रिया को बंद करनी होगी, डीएसपी प्लांट का आधुनिकीकरण करना होगा, खाली जमीन अथवा खाली आवासों

0 टिप्पणियाँ