देश का लोकप्रिय फाइन डाइनिंग रेस्टोरेन्ट अब आसनसोल में
आसनसोल : बार्बेक्यू नेशन ने आज आसनसोल के सेंट्रम मॉल सृष्टिनगर में अपने पहले आउटलेट का शुभारंभ किया है। 4579 वर्गफीट में फैले इस आउटलेट में 110 मेहमानों के बैठने की क्षमता है। यह विशाल आउटलेट खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिये है और पारिवारिक आयोजनों, टीम आउटिंग्स तथा बिजनेस मीटिंग्स के लिये सबसे बढ़िया जगह है। मिस आसनसोल 2017 और मिस फ्रेश फेस टाइम्स ग्रुप कोलकाता 2017 सुश्री ईशा रॉय ने इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आउटलेट का डिजाइन बड़ा ही खूबसूरत है और इस रेस्टोरेन्ट चेन के ग्राहकों के लिये फाइन डाइनिंग के अनुभव की पेशकश करता है। इस खास अवसर का जश्न मनाने के लिये वॉयस राइज टुगेदर के बच्चे उपस्थित थे।
इस अवसर पर बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री फैज़ अज़ीम ने कहा, ‘’आसनसोल में अपना पहला स्टोर खोलकर हम काफी उत्साहित हैं। इस आउटलेट की आधुनिक आंतरिक सज्जा ताजगी से भरी है। हम स्वादिष्ट व्यंजनों की एक श्रृंखला के साथ खाने-पीने के शौकीन लोगों को अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर हैं।‘’
बार्बेक्यू नेशन का ईट-ऑल-यू-कैन बुफे वेज और नॉनवेज में कई पकवानों की पेशकश करता है। नॉनवेज स्टार्टर्स में मशहूर मेक्सिकन चिली गार्लिक फिश, हॉट गार्लिक चिकन विंग्स, तंदूरी टंगड़ी, काजुन सीख कबाब, कोस्टल बार्बेक्यू प्रॉन्स, आदि शामिल हैं। इधर वेजीटेरियन लोग मुँह में पाने लाने वाले कुटी मिर्च का पनीर टिक्का, वोक टोस्ड सीख कबाब, शबनम के मोती मशरूम, पूरी कबाब, हनी सिसैम सिनामन पाइनेपल, आदि का मजा ले सकते हैं। नॉन-वेजीटेरियंस के लिये मेन कोर्स सेक्शन में चिकन दम बिरयानी, राजस्थानी लाल मांस और दम का मुर्ग है, जबकि वेजीटेरियंस के लिये पनीर बटर मसाला, मेथी मटर मलाई, दाल-ए-दम और वेज दम बिरयानी मौजूद है। लाइव काउंटर्स नॉनवेज और वेज में कई विकल्प देते हैं, जैसे चिली क्रिस्पी पूरी, पालक चाट, मार्गारिटा पिज्जा, कीमा पाव और चिकन शीक। डेजर्ट सेक्शन में चॉकलेट ब्राउनी, रेड वेलवेट पेस्ट्रीज, अंगूरी गुलाब जामुन, केरसरी फिरनी, आदि। रेस्टोरेंट में कुल्फी की एक बड़ी रेंज मेहमानों को ललचाने के लिये तैयार है। इन कुल्फियों में विभिन्न फ्लेवर्स मिलाये जा सकते हैं और बेहद पसंदीदा डेजर्ट के विभिन्न मिश्रण बनाये जा सकते हैं।
बार्बेक्यू नेशन के विषय में
बार्बेक्यू नेशन ने 2006 में मुंबई में अपने पहले स्टोर से लाइव ऑन-द-टेबल ग्रिल के कॉन्सेप्ट के साथ भारत में ‘डीआईवाय’ (डू-इट-योरसेल्फ) क्विजीन को बढ़ावा देने की पहल की है। बार्बेक्यू नेशन की स्थापना एक साधारण विचार से की गई थी- ग्राहकों के लिये आकर्षक दामों पर डाइनिंग के संपूर्ण अनुभव की पेशकश करना। इस फिलोसॉफी को सेवा के सभी पहलूओं में अपनाया गया, जिससे यह श्रृंखला तेजी से बढ़ी। पिछले 15 से अधिक वर्षों में बार्बेक्यू नेशन ने भारत के 83 से ज्यादा शहरों में 177 आउटलेट्स के साथ विस्तार किया है। इस दौरान ब्राण्ड ने इंटरैक्टिव लाइव काउंटर्स, कुल्फी की कई किस्मों और ‘बार्बेक्यू-इन-अ-बॉक्स के एक अनोखे डिलीवरी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का नवाचार किया है।


0 टिप्पणियाँ