रानीगंज- लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा जिला फाउंडेशन डे के अवसर पर क्लब के प्रांगण एवं लायंस क्लब द्वारा संचालित डीएवी स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया. यह पौधारोपण संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप केडिया के हाथों किया गया .जबकि इस अवसर पर सुशील गनेड़ीवाल, सुनील गनेड़ीवाल, मुकेश गुप्ता तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे. इस मौके पर संदीप केडिया ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 सी का आज के दिन स्थापना हुई थी. हम लोगों ने प्रण किया है की इस प्रांगण के साथ-साथ जहां कहीं भी अवसर मिलेगी हम लोग पौधा लगाएंगे,एवं उनका संरक्षण भी करेगी. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुशील गनेड़ीवाला ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार ने बहुत महत्व दिया है. पौधारोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कराने का एक जरिया जरूर है लेकिन आज से सरकार ने प्लास्टिक के प्रयोग पर पर प्रतिबंध लगाई है ,अर्थात पर्यावरण के प्रति सचेत और बचाव का यह बहुत बड़ा कदम है. सरकार के इस कार्य का हमलोगों को सहयोग करना चाहिए . इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्यों ने भी विचार रखे.


0 टिप्पणियाँ