दुर्गापुर-पश्चिम बर्दवान जिले से कोयला तस्करी के मामले में फिर सीआईडी की टीम में ने दो और लोगों को पकड़ा. सोमवार को आरोपी को दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान पांच दिनों के लिए सीआईडी की हिरासत में भेज दिया. विजय सिंह को पांडवेश्वर के गायघाट से और अभिषेक सिन्हा को सिधुली से गिरफ्तार किया गया. कोयला घोटाले के सिलसिले में शनिवार रात आसनसोल के उषाग्राम और पांडवेश्वर से दो को गिरफ्तार कर सीआईडी हिरासत में लिया. इसके बाद पूछताछ के बाद ही सीआईडी ने रविवार रात दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया. सोमवार को सुबह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान 5 दिन का रिमांड पर सीआईडी को सौंप दिया.

0 टिप्पणियाँ