रानीगंज -पश्चिम बर्दवान जिला में दामोदर नदी के बालू सफाई के नाम पर बालू निकासी कर बेचे जाने का आरोप लगाते हुए पुनः सोमवार को रानीगंज प्रखंड के तीराट ग्राम पंचायत अधीन हाड़ाभांगा के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नदी सफाई करने वाली कंपनी नॉदर्न एक्सप्रेस इंफ्राडवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में तोड़ फोड़ करते हुए कार्य बंद रखने को कहा . मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थिति को शांत करवाया.
ग्रामीणों में से तीराट ग्राम पंचायत के पूर्व सदस्य परेश मण्डल तिराट ग्राम पंचायत सदस्य शिवदास चटर्जी, मलय कृष्ण मंडल ने बताया कि दूसरे राज्य के एक कंपनी नॉर्दर्न एक्सप्रेस इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को नदी सफाई का कार्य मिला है ,पर यह कंपनी नदी सफाई के नाम पर 12 चक्का,16 चक्का ट्रको से नदी से बालू उत्तोलन करके ले जा रही है, बीते दिन बालू उत्तोलन कर ले जाने का विरोध किए जाने पर रातो रात बालू से भरे 6 ट्रकों को ले जाया गया , जिसके पश्चात 3 दिनों तक कार्य बंद रहा, परंतु पुनः रविवार की रात को बालू ले जाने के लिए पांच ट्रक नदी में उतारे गए थे जिसका विरोध में ग्राम के युवक पुरुषों ने किया. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पूरे ग्राम वासियों के साथ स्थानीय फुटबॉल मैदान में बैठक की गई ,जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय ली गई किसी भी कीमत में 12 चक्का 16 चक्का से बालू ले जाने नहीं दी जाएगी. नॉर्दर्न एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड को नदी की सफाई करने का कार्य मिला है वह नदी की सफाई करें उन्हें कोई एतराज नहीं है . नदी से निकले कचरा ले जाने के लिए छोटे 6 चक्कों वाले ट्रको का इस्तेमाल करना होगा .उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बालू से भरे भारी वाहनों को ग्राम के रास्ते से चलने नहीं दी जाएगी एवं नदी से पानी का जलस्तर कम ना हो इसके लिए बालू उतोलन करने नहीं दी जाएगी . मौके पर पहुंचे पुलिस ने उन लोगों का आश्वासन दिया इस मामले में ग्रामीणों के साथ.रानीगंज के बीडीओ बैठक करेंगे .परेश मंडल ने बताया कि रानीगंज के वीडियो के बैठक के पश्चात ही आगे की रणनीति क्या होगी उसका निर्णय ग्रामवासी लेंगे .
दूसरी ओर इस संबंध में नॉर्दन एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी के अधिकारियों से बातचीत करने का चेष्टा की गई पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया.



0 टिप्पणियाँ