जामुड़िया - प्रेस क्लब ऑफ जामुड़िया द्वारा आयोजित एक दिवसीय नाॅक आउट दिवासी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को नेताजी संघ फुटबॉल मैदान में किया गया. इस खेल में.अंचल के कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. खेल के आरम्भ में पुलिस अधिकारी स्व निताई हलदार (एसएसआइ) के आत्मा के शान्ति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया .खेल का उद्घाटन जामुड़िया थाना के प्रभारी राहुल देव मंडल,आसनसोल नगर निगम एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी एवं जामुड़िया के कर्मा अध्यक्ष अनिमेष बैनर्जी ने फुटबॉल को किक मार कर किया .खेल का फाइनल मैच बीरकुल्टी महिला फुटबॉल अकादमी एवं रानीसयर महिला फुटबॉल टीम के बीच खेली गयी, जिसमें प्लाण्टी के दौरान बीरकुल्टी फुटबॉल अकादमी ने अपने विरोधी टीम रानीसयर महिला फुटबॉल टीम को हराकर फाइनल में पहुँच कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया. मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार रानीसायर महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी कोमल कुमारी एवं मेनआफ द सिरीज का पुरस्कार बीरकुल्टी महिला फुटबॉल अकादमी की खिलाड़ी राधा विश्वास को दिया गया .इस दौरान मौके पर जिला सभाधीपति सुभद्रा बाऊरी ने प्रेस क्लब को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, वह काबिले तारीफ है. इस इलाके में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट बहुत ही कम देखने को मिलता है.
अगर किसी प्रकार का सहयोगिता प्रेस क्लब चाहिये तो मै उनके साथ सब समय हूँ. मौके पर एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, थाना प्रभारी राहुल देव मंडल के अलावा आशुतोष कुमार चौधरी, अनिमेष बैनर्जी ,विश्वनाथ बाऊरी, चुरूलिया फाड़ी के प्रभारी विश्वजीत राॅय, मुसतफिज हुसैन, शेख शानदार, बंदना रूईदास ,तापस तिवारी के आलावा प्रेस क्लब के सभी सदस्य मौके पर उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ