Slide 1 Slide 2 Slide 3

अपर महाप्रबंधक / पूर्व रेलवे ने आसनसोल मंडल का दौरा किया




आसनसोल : श्री जयदीप गुप्ता, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने आज (02.07.2022) श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे/आसनसोल एवं मंडल के मनोनीत शाखा अधिकारियों के साथ आसनसोल मंडल का दौरा किया।

श्री गुप्ता, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने सभी शाखा अधिकारियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय /आसनसोल स्थित नए सभा कक्ष कक्ष (दामोदर) में एक बैठक की और विभिन्न परिचालन और संरक्षा संबंधी मुद्दों तथा मंडल के लोडिंग क्षमता को बढ़ाने के कार्य प्रणाली (तौर-तरीकों) पर चर्चा की। उन्होंने पहली बार स्पंज आयरन की लोडिंग की सराहना की जिससे 24 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई है। नई पहल वाली गैर किराया राजस्व अर्जन योजना (एनआईएनएफआरआईएस), आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों की सह-ब्रांडिंग और व्यवसाय विकास इकाई की उपलब्धि पर भी चर्चा हुई।

इस बैठक में श्री एम.के.मीना/अपर मंडल रेल प्रबंधक-I, श्री बी.के.त्रिपाठी/अपर मंडल रेल प्रबंधक-II एवं मंडल के शाखा अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त