Slide 1 Slide 2 Slide 3

जामुड़िया से चलने वाली सभी रूटों की बस तीसरे दिन भी ठप्प रही, छात्रों एवं अभिभावकों ने बस चलाने की मांग को लेकर रास्ता अवरोध किया




 जामुड़िया-जामुड़िया थाना मोड़ बस स्टैंड में गुरुवार से यात्री बैठाने को लेकर टोटो चालक एवं मिनी बस कर्मियों में हुए विवाद में जामुड़िया से हरिपुर , रानीगंज , चाँदा , दोमहानी , कल्ला होते हुए सभी मिनी बसो का परिचालन शनिवार को भी ठप्प रहा. वही बसों के परिचालन बंद होने के कारण टोटो चालकों की खूब मनमानी हो रही है. टोटो चालकों द्वारा ₹10 की जगह ₹30 तक यात्रियों से वसूले जा रहे हैं. विशेषकर जिन छात्रों से ₹5 कर के लिए जा रहे थे, उनसे ₹15 की मांग की जा रही है .इस स्थिति को देखते हुए शनिवार प्रातः जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत वार्ड संख्या पाँच स्थित केन्दुलिया मोड़ के समीप स्कुल जाने वाले छात्र सहित उनके परिजन ने जामुड़िया से आसनसोल जाने वाले मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ गाङियो की लम्बी कतार लग गई .मौके पर श्रीपुर फाड़ी ओर ट्रैफिक पुलिस ओर स्थानिय टीएमसी कार्यकर्ता पहुँचे ओर कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जायेगा ,ततपश्चात सड़क अवरोध समाप्त हुआ .

ज्ञात हो कि मिनी बस का परिचालन को पुनः चालू कराने को लेकर दोनों पक्षों को लेकर गुरुवार को जामुड़िया थाना में बैठक किया गया था, लेकिन कोई भी निर्णय नही निकल पाया था,जिसके कारण आम जनता सहित यहाँ से बाहर पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या के समाधान हेतु शुक्रवार को आरटीओ के अधिकारी जामुड़िया थाना मोड़ पहुंचे ओर टोटो चालक एवं मिनी बस कर्मियों को समझाने का प्रयास किया गया.टोटो चालको तथा बस चालको को कहा गया कि दोनों ही अपने - अपने निर्धारित रूट पर चलेगी. अगर टोटो चालक इस निर्देश को नहीं मानेंगे, तो इसे ठीक करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त